Skip to content

कौनसी फिल्में चल रही है 2023 (Kaunsi Filmain Chal Rahi Hai)

नए वर्ष में इस साल Box Office और OTT Platform पर ढेर सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें कुछ बड़ी बजट की फिल्में हैं तो कुछ छोटी बजट की। मगर आपको आने वाले समय में एक से बढ़कर एक फिल्में देखने को मिलेगा। तो क्या आप भी इंटरनेट पर यह सर्च करते हैं कि सिनेमाघर में कौनसी फिल्में चल रही है?

इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि अभी वर्तमान में आपके नजदीकी सिनेमा घर तथा ओटीटी प्लेटफार्म पर कौनसी फिल्में चल रही है। अभी हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल, तेलगु भाषा की फिल्में भी रिलीज होने वाली है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़िए जिससे विस्तार से जान पाएं।

कौनसी फिल्में चल रही है

कौनसी फिल्में चल रही है 2023 (Kaunsi Filmain Chal Rahi Hai)

भारत में ज्यादातर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में देखी जाती है। अभी वर्तमान में अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अनेक फिल्में स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है इनमें से कुछ थियेटर पर भी दिखाए जा रहे हैं। तो कही आप यह सोच रहे हैं कि कौनसी फिल्में चल रही है तो निचे दिए गए निम्नलिखित फिल्में अभी भी चल रहीं है।

फिल्मेंरिलीज़ तारीख
Kuttey13 January 2023
Lakadbaggha13 January 2023
Waltair Veerayya13 January 2023
Trial by Fire13 January 2023
Taaza Khabar06 January 2023

1 . Drishyam 2

2015 में रिलीज दृश्यम की सीक्वल Drishyam 2 पिछले साल की सुपर हिट फिल्मों में से एक रही। क्राइम बेस्ड इस फ़िल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। हालांकि इस फ़िल्म को रिलीज हुए लगभग 2 महीने हो गए हैं लेकिन अभी भी यह कुछ स्क्रीन पर लगा हुआ है। इसके अलावा आप इस फ़िल्म को Amazon prime पर भी देख सकते हैं।

2. Black Adam

एक जादुई शक्ति पर आधारित हॉलीवुड फिल्म Black Adam अन्य डीसी कॉमिक्स पर आधारित फिल्मों से एकदम अलग है। इस फ़िल्म में एक्शन , कॉमेडी , एडवेंचर का कम्प्लीट पैकेज है। हालाँकि इस फ़िल्म को रिलीज हुए काफी दिन हो गए लेकिन भारत मे अभी भी ये मूवी चल रही है। अगर आप इसे हिंदी में देखना चाहते हैं तो Amazon prime पर उपलब्ध है।

3. Yashoda

“यशोदा” साउथ इंडस्ट्री का एक महिलाओं की स्थिति पर बनी फिल्म है जो कि 11 नवम्बर 2022 को रिलीज किया गया था। यह एक वर्तमान समाज मे कृत्रिम गर्भाधान के ऊपर आधारित है जिसमें समंथा लीड रोल में है। यह फ़िल्म Amazon prime पर उपलब्ध है जहाँ से आप इसे देख सकते हैं।

4. Phone Bhoot

Phone Bhoot कॉमेडी पर आधारित एक सुपर हिट फिल्म है जो कि गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित है। यह जैकी श्राफ , कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारों से सजी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो कि 4 नवम्बर 2022 को रिलीज किया गया था। कम बजट पर बनी यह फ़िल्म अच्छी खासी कमाई करने वाली फिल्म रही जो कि अभी Amazon prime video पर उपलब्ध है ।

5. Mili

यह एक 2019 में रिलीज हुई मलयालम फ़िल्म “हेलेन” की रिमिक है। जो कि काफी सस्पेंस से भरा हुआ फ़िल्म है। जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत इस फ़िल्म को नवम्बर 2022 में रिलीज किया गया था। जो कि एक बहुत अच्छे स्क्रिप्ट पर आधारित है। इस फ़िल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

6. Black Panther 2

मार्वेल सिनेमैटिक की एक और फ़िल्म Black panther 2 एक्शन , कॉमेडी , ड्रामा का कम्प्लीट पैकेज है। इमोशनल सीन से भरपूर इस फ़िल्म में तकनीक का शानदार उपयोग किया गया है। जिसने 600 मिलियन डॉलर से अधिक का कलेक्शन किया है। आप इस फ़िल्म को Disney plus Hotstar पर देख सकते हैं।

सिनेमाघर में कौन सी फिल्में चल रही है

हम आपको यहाँ पर बताने वाले हैं कि जनवरी 2023 में कौन सी फिल्में लगी है –

फिल्मेंरिलीज़ तारीख
Thunivu11 January 2023
Varisu11 January 2023
Kuttey13 January 2023
Avatar 216 December 2022

1. Avatar 2

जेम्स कैमरन द्वारा निर्देशित Hollywood Movie अवतार – 2 एकमात्र ऐसा फ़िल्म है जो कि एवेंजर के बाद भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। Avatar 2 फ़िल्म 16 दिसम्बर 2022 को रिलीज किया गया था जो कि अभी तक कुछ थिएटर में दिखाया जा रहा है। IMDB रैंकिंग की बात करें तो इसे 7.9/10 रैंक दिया गया है।

2. Circus

रोहित शेट्ठी द्वारा निर्देशित फिल्म सर्कस 23 दिसम्बर 2022 को रिलीज किया गया था। जिसमें रणवीर सिंह को बतौर मुख्य कलाकार शामिल किया गया है। कॉमेडी , और ड्रामा से भरपूर इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन तो नहीं किया है लेकिन रिव्यू के आधार पर कहा जा सकता है एक अच्छी मूवी है।

3. Kuttey

आसमान भारद्वाज की निर्देशन में बनी फिल्म “कुत्ते” ड्रामा , थ्रिलर , एक्शन पर आधारित है। अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों से सजी इस मूवी को 13 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया है। हालाँकि 80 करोड़ की बजट में बनी इस फ़िल्म का ओपनिंग उतना शानदार नहीं है। लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को यूनिक लग रहा है।

Bollywood की कौन सी फिल्में चल रही है

फिल्मेंरिलीज़ तारीख
Kuttey13 January 2023
Circus23 December 2022
Drishyam 218 November 2022

1. Brahmastra

Brahmastra एक अलग पृष्ठभूमि पर तैयार किया गया फ़िल्म है जो कि कुछ हद तक भारतीय संस्कृति और सनातन परम्परा से जुड़ा हुआ विषय है। 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई इस फ़िल्म में रणवीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट जैसे बड़े कलाकार मौजूद हैं। VFX का उपयोग इस फ़िल्म को और अधिक आकर्षक बनाता है।

2. Kashmir Files

यह फ़िल्म कश्मीर की सत्य घटना से प्रेरित है। जो कि इतिहास की एक शर्मनाक घटना पर आधारित है। भारत मे इस फ़िल्म की काफी सराहना हुई थी साथ ही इसमें सियासत भी जमकर हुई। Kashmir Files फ़िल्म वर्तमान में देखने के लिए Zee5 पर उपलब्ध है।

3. Gangubai Kathiawadi

संजय लीला भंसाली के बैनर तले बने इस फ़िल्म भी सत्य घटना पर आधारित है जो कि एक 14 साल की लड़की (आलिया भट्ट) के संघर्ष पर बनी है। हालांकि यह फ़िल्म दर्शकों को औसत पसंद आया था लेकिन आलिया भट्ट की एक्टिंग लाजवाब है। यह फ़िल्म भी ज्यादा नहीं चल पाई थी।

Telugu Ki Kaunsi Filmain Chal Rahi Hai

भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूवी industry Telugu Movie Industry है और इस Industry की movies को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। Telugu Movies आज पूरी दुनिया में धमाल मजा रही है और आपको जानकारी हैरानी होगी की Telugu Movies आज के समय में पूरी दुनिया Telugu Movies को Blockbuster movies के नाम से भी जाना जाता है।

वह अगर आपको भी Telugu Movies देखना पसंद है और अगर आप यह सोच रहे है कि फ़िलहाल तेलुगु में kaun si film chal rahi hai तो अब निचे दिए गए जानकारी में देख सकते है।

फिल्मेंरिलीज़ तारीख
Waltair Veerayya13 January 2023
Veera Simha Reddy12 January 2023
Kalyanam Kamaneeyam14 January 2023
Michael Gang06 January 2023
A Journey to Kasi06 January 2023

1. Waltair Veerayya

2023 की Most awaited Movie में से एक है Waltair veerayya। चिरंजीवी और रवि तेजा की जोड़ी ने इस फ़िल्म में शानदार अभिनय किया है। एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म को 13 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया जिसका IMDB रैंकिंग 7.3 है।

2. Veera Simha Reddy

यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें श्रुति हसन को एक्शन करते दिखाया गया है। 12 जनवरी 2022 को रिलीज हुए इस फ़िल्म के गाने , एक्शन सीन , ग्राफिक्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि 12 से 14 जनवरी तक सारे शोज़ हॉउस फूल जा रहे हैं। हालाँकि IMDB रैंकिंग में इस फ़िल्म को 6+ रैंकिंग ही दिया गया है।

3. Dhamaka

23 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। Trinadha rao द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। इसमें आपको एक्शन , कॉमेडी और थ्रिलर का परफ़ेक्ट मिश्रण दिखेगा। IMDB रैंकिंग की बात करें तो इस फ़िल्म को 8+ रैंक दिया गया है।

Tamil की कौन सी फिल्में चल रही है

अगर आप खोज रहे हैं कि साउथ इंडस्ट्री में आज कौन सी मूवी लगी है तो हम आपको नीचे बता रहे हैं –

फिल्मेंरिलीज़ तारीख
Oangaram13 January 2023
Thunivu11 January 2023
Varisu11 January 2023
Vindhya Victim Verdict06 January 2023
Story of Things06 January 2023

1. Varisu

वमसी पैडिपल्ली द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 11 जनवरी 2023 को रिलीज हुआ है। क्राइम , एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थलपति विजय और रश्मिका मंधना द्वारा अभिनीत इस फ़िल्म को IMDB रैंकिंग में 7+ रेटिंग मिला है।

FAQ

अभी सबसे अच्छी कौनसी फिल्में लगी हैं?

आज कौन सी मूवी रिलीज हुई है यह तो हमने ऊपर बताया लेकिन अभी सबसे अच्छी फिल्में Avatar 2 है।

भारत की सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म कौन सी है

भारत मे सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली फिल्म ” दिलवाले दुल्हनिया ले जांएगे ” है जो कि करीब 20 वर्षों तक चली थी।

विश्व की नम्बर वन फ़िल्म कौन सी है?

2009 में आई अवतार दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फ़िल्म ने 2.922 बिलियन डॉलर की कमाई किया था।

भारत की सबसे मंहगी फ़िल्म कौन सी है?

RRR भारत मे बनने वाली सबसे महंगी फ़िल्म है। इस फ़िल्म को बनाने के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे लेकिन कमाई के मामले में बाहुबली सबसे टॉप पर है।

Conclusion

आज हमने इस लेख में आपको बताया कि भारत मे कौनसी फिल्में चल रही है। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। लेकिन आप किसी और विषय पर जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Rate this post
Share this post on social!

Kundan Sah

नमस्कार दोस्तों, मैं Kundan Sah, Sabhindimai.net का Technical Author & Founder हूँ. और में अपनी बात करू तो में एक Digital Marketer और Full Time Blogger हूँ। मुझे नयी नयी चीजे सीखना और सिखाने में बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + sixteen =