Skip to content

DGP Full Form (डीजीपी का फुल फॉर्म) – DGP कैसे बने?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक और नये पोस्ट में जिसमे हमलोग ये जानेंगे DGP Full Form (डीजीपी का फुल फॉर्म क्या है?) DGP बनने के लिए योग्यता, DGP कैसे बने, और DGP की सैलरी कितनी है?

DGP (डीजीपी) भारतीय पुलिस सेवा में सबसे बड़ा पद है और भारत के हर एक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में DGP (डीजीपी) अधिकारी के लिए 1 या अधिक से अधिक 4 पद होते है। ये DGP (डीजीपी) ही होते है जो अपने राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के पुलिस को कार्य करने के लिए निर्देश देते है जिसका पालन उस राज्य की पुलिस को करना पड़ता है। इसलिए DGP (डीजीपी) को हम Police का सबसे बड़ा पद कहते है।

तो चलिए दोस्तों अब हमलोग जानते है DGP Full Form, DGP बनने के लिए योग्यता, DGP कैसे बने और DGP की सैलरी कितनी होती है।

DGP Full Form (डीजीपी का फुल फॉर्म)

DGP Full Form (डीजीपी का फुल फॉर्म ) - DGP कैसे बने?

DGP Full Form – Director General Of Police

डीजीपी का फुल फॉर्म हिंदी (Full Form of DGP in Hindi) – पुलिस महानिदेशक होता है।

Director General Of Police (DGP) किसी भी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। DGP का पद एक बहुत मुश्किल पद है। DGP के हाथों में ही अपने पुरे राज्य की कमान होती है और इसे चलाने का पूरा जिम्मेदारी DGP के पास ही होता है।

DGP (डीजीपी)क्या है और डीजीपी क्या काम करता है?

DGP (डीजीपी) भारतीय पुलिस का उच्चतम पोस्ट है और भारत के हर एक राज्य में कम से कम 1 और अधिक 4 DGP को नियुक्त किया जाता है ताकि वह अपने राज्य में कानूनी व्यवस्था को बनाये रखे।

  • Director General Of Police (DGP) का सबसे प्रमुख कार्य अपने राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में कानूनी व्यवस्था को बनाये रखना है।
  • पुलिस महानिदेशक (DGP) का दूसरा सबसे महत्वपर्ण काम अपने राज्य की पुलिस में नियंत्रण बनाये रखना।
  • सरकार के द्वारा बनाये गए क़ानूनी नियम को पालन करना और पुरे राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में पालन करवाना।

DGP बनने के लिए योग्यता

DGP बनाने के योग्यता के बारे में बात करे तो सबसे पहले आपको एक IPS ऑफिसर बनना होगा और अगर आप नहीं जानते है की IPS ऑफिसर कैसे बनते है तो आप निचे देख सकते है।

ऐसे बने IPS ऑफिसर

जैसे ही ही आप एक IPS ऑफिसर बन जाते है उसके बाद आप DGP बनने के लिए योग्य हो जाएंगे।

DGP कैसे बने

कोई भी आदमी या कोई भी पुलिस वाला DGP नहीं बन सकता है। केवल IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अफसर ही DGP बनने का एक प्रबल दावेदार होता है इसके आलावा कोई भी DGP नहीं बन सकता है।

DGP बनाने के लिए सबसे पहले IPS ऑफिसर बनने की जरुरत पड़ती है और दोस्तों अगर आप IPS ऑफिसर बनना चाहते है तो आपको सबसे UPSC की पढ़ाई करनी होगी। और अगर आप जानना चाहते है की IPS ऑफिसर कैसे बने तो आप निचे दिए गए IPS कैसे बने के लिंक पर क्लिक करके देख सकते है की आईपीएस कैसे बनते है।

यहाँ पढ़े – IPS कैसे बने

DGP का पद कैसे मिलता है?

जैसा की हमने आपको बता दिया है DGP बनने के लिए आपको IPS बनना पड़ेगा और आईपीएस बनाने के लिए सबसे पहले भारत की एक सबसे बड़ी परीक्षा UPSC को पास करनी पड़ती है।

जैसे ही आप IPS की परीक्षा पास कर लेते है उसके बाद कोई भी IPS अफसर DGP बनने के रेस में आ जाते है। DGP बनने के शुरुआती सफ़र में सबसे पहले ऑफिसर को DSP पोस्ट पर नियुक्त किया जाता है फिर ASP के पद पर फिर SP के पद पर उसके बाद SSP के पद पर नियुक्त किया जाता है SSP के बाद DIGP के रूप में फिर IGP के पोस्ट पर और फिर ADGP के पद पर नियुक्त किया जाता है इसके बाद अंत में भारतीय पुलिस सेवा में सबसे बड़ा पद DGP का कार्य उस IPS ऑफिसर को सोफा जाता है।

DGP की सैलरी कितनी है?

दोस्तों चलिए अब हम जानते DGP की सैलरी कितनी है? भारतीय पुलिस के सबसे बड़े पोस्ट डीजीपी (DGP) की सैलरी 1,44,200 लाख रूपये से लेकर 2,25,000 रुपये होती है इतना ही नहीं DGP को सरकार के तरफ से और बहुत सारी सुभीधा भी दी जाती है।

आज आपने क्या पढ़ा (Conclusion)

आज हमने आपको DGP Full Form (डीजीपी का फुल फॉर्म) – DGP कैसे बने? इसके बारे में पढ़ा और दोस्तों मुझे पूरा विश्वास है आप ये पोस्ट पढ़ कर समझ गए होने Full Form of DGP और डीजीपी कैसे बने ? और दोस्तों अगर आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

Rate this post
Share this post on social!

Kundan Sah

नमस्कार दोस्तों, मैं Kundan Sah, Sabhindimai.net का Technical Author & Founder हूँ. और में अपनी बात करू तो में एक Digital Marketer और Full Time Blogger हूँ। मुझे नयी नयी चीजे सीखना और सिखाने में बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =